देशभर में घरेलू गैस की किल्लत! जमाखोरी और कालाबाजारी पर सरकार सख्त, अब तक 15,000 से ज्यादा गैस सिलेंडर जब्त

You are currently viewing देशभर में घरेलू गैस की किल्लत! जमाखोरी और कालाबाजारी पर सरकार सख्त, अब तक 15,000 से ज्यादा गैस सिलेंडर जब्त

 मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव के बीच भारत में घरेलू गैस को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है. हालांकि, सरकार ऊर्जा संकट से निपटने के लिए हर स्तर पर प्रयास करने में जुटी है. हाल ही में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से 3 तेल टैंकर भी मंगाए हैं. इसके अलावा प्रशासन भी लगातार जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. इसके बावजूद भी एलपीजी संकट देखने को मिल रहा है.

एलपीजी संकट का असर अब पूरी तरह दिखाई देने लगा है. कई रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं और गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं. सरकार आम लोगों की चिंता को दूर करने के लिए हर स्तर पर प्रयास करने में जुटी है. देशभर में अगर कार्रवाई की बात की जाए, तो अब तक करीबी 15, 000 से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं. प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त रुख अपनाया है.

सरकार ने की अपील

एलपीजी संकट और लोगों की चिंता को देखते हुए सरकार ने सभी से अपील कही है कि वे अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों के चक्कर नहीं लगाएं. एलपीजी की बुकिंग डिजिटल माध्यमों, जैसे आईवीआरएस, एसएमएस, व्हाट्सऐप और मोबाइल ऐप के जरिए ही करें, ताकि परेशानी से बच सकें. हाल ही में दो जहाज भारत पहुंचे हैं. जल्द ही गैस की सप्लाई बढ़ेगी और लोगों की चिंताएं दूर होंगी. सरकार के अनुसार, सभी मंत्रालयों के बीच बातचीत की जा रही है और सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि ईंधन आपूर्ति पर कोई असर न पड़े.