2024 का पहला नया इलेक्ट्रिक स्कूटर बेंगलुरु की कंपनी एथर एनर्जी करेगी। कंपनी 6 जनवरी को अपना नया फ्लैगशिप मॉडल एथर 450 एपेक्स लॉन्च करने जा रही है। इसकी बुकिंग कंपनी पहले ही शुरू कर चुकी है। कस्टमर्स 2,500 रुपए की टोकन मनी देकर इसे बुक कर सकते हैं। माना जा रहा है कि लॉन्च के बाद इसकी डिलीवरी मार्च 2024 में शुरू होगी। इसका सीधा मुकाबला ओला S1 प्रो से देखने को मिलेगा। बता दें कि ये एथर का हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है। कंपनी इसकी लॉन्चिंग के साथ अपने 10 साल के सफर का जश्न भी सेलिब्रेट करेगी।
6 जनवरी को लॉन्च होगा एथर का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
- Post author:jantantra_admin
- Post published:January 5, 2024
- Post category:अभी अभी / टेक्नोलॉजी / देश
Tags: post-jantantra
You Might Also Like
रतलाम में शराब पकड़ने पर हंगामा! विधायक कमलेश्वर डोडियार ने लगाया गला दबाने का आरोप, ड्राइवर बोला- मारपीट विधायक ने की
19 जुलाई से शुरू हुई नागद्वारी यात्रा : मध्यप्रदेश का अमरनाथ, जहां साल में सिर्फ 10 दिन खुलता है शिवलोक का द्वार; 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना!