दिनेश कार्तिक के घर गूंजी किलकारी, तीसरी बार बने पिता, नवरात्रि के पहले दिन घर में आई लक्ष्मी

You are currently viewing दिनेश कार्तिक के घर गूंजी किलकारी, तीसरी बार बने पिता, नवरात्रि के पहले दिन घर में आई लक्ष्मी

भारतीय पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक के घर खुशियों ने एक बार फिर दस्तक दी है. वह तीसरी बार पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी और भारतीय स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लीकर ने नवरात्रि के शुभ मौके पर एक बेटी को जन्म दिया है. कपल ने यह खुशखबरी खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की.

तीसरी बार पिता बने दिनेश कार्तिक

पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकर ने आज 19 मार्च को सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट शेयर फैंस को खुशखबरी दी है. पोस्ट में कार्तिक और दीपिका पल्लीकर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनके परिवार में नन्ही लक्ष्मी का आगमन हुआ है. उन्होंने फैंस के साथ इस खास पल को शेयर करते हुए बेटी के जन्म की जानकारी दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई.