हाथरस। हाथरस कांड में यूपी पुलिस की जांच जारी है। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार सुबह पहले अलीगढ़ और फिर हाथरस पहुंचे। दोनों जगह हाथरस हादसे के घायलों से मिले। कुछ पीड़ि परिवारों से भी मिले। नीचे देखिए वीडियो। हाथरस से रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने कहा कि प्रशासन की नाकामी से भगदड़ मची और लोगों को जान गंवाना पड़ी। बकौल राहुल गांधी, ‘यह एक दुखद घटना है। कई लोग मारे गए हैं। पीड़ित परिवारों को अधिकतम मुआवजा दिया जाना चाहिए। मैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से खुले दिल से मुआवजा देने का अनुरोध करता हूं। मैंने मृतक के परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत बातचीत की और उन्होंने मुझे बताया कि कोई पुलिस व्यवस्था नहीं थी।’ इस बीच, यूपी पुलिस का एक्शन जारी है। गुरुवार को पुलिस ने छह सेवादारों को गिरफ्तार किया। इसमें दो महिलाएं शामिल हैं। 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर फरार है। पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। वह मनरेगा तकनीकी सहायक है। इसके सात ही, भीड़ रोकने, धकेलने और साक्ष्य छुपाने का प्रयास करने वाले सेवादारों को चिह्नित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित एसआईटी ने अब तक 70 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
हाथरस में पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:July 5, 2024
- Post category:अभी अभी / देश
You Might Also Like
देश में फिर लौटा कोरोना का खतरा: 24 घंटे में मिले 700 नए केस, 6 मौतें; केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा केस!
सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में अब तक 100 से ज्यादा की मौत