: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है. लंबे वक्त से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जून से शुरू कर दी जाएगी.
हाई कोर्ट ने रोक हटाई
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 पहले 9 जून 2025 से होनी थी लेकिन हाई कोर्ट में दायर याचिका के बाद 2 अप्रैल 2025 को इस पर रोक लगा दी गई थी. दरअसल, साल मार्च 2025 में प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद कटऑफ और रिजर्वेशन को लेकर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी. छात्रों का आरोप था कि कैटेगरी के अनुसार कटऑफ जारी नहीं किया गया था. आरक्षित वर्ग के मेधावी उम्मीदवारों को अनरिजर्व्ड लिस्ट में शामिल नहीं किया गया था.
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा कब होगी?
MPPSC मुख्य परीक्षा 2025 की परीक्षा 158 पदों पर आयोजित की जा रही हैं. इसके लिए 4000 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. हाई कोर्ट की रोक हटते ही आयोग ने तुरंत टाइम टेबल जारी कर दिया. कुल 6 पेपर होंगे. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी. पांचवां पेपर (सामान्य हिंदी) सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और छठवां पेपर (निबंध लेखन) सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगा.
इन शहरों में आयोजित होगी परीक्षा
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 12 शहरों में आयोजित की जाएगी, इनमें इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, बड़वानी, उज्जैन और बालाघाट शामिल हैं,