बालाघाट। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बालाघाट में ईतवारी गंज मंडी में आयोजित श्री अन्न उत्सव व सम्मान समारोह में बड़ा बयान दिया हैं। सीएम ने विधानसभा चुनाव में किए गए बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र के संबंध में बयान देते हुए कहा कि चुनावी घोषणा पत्र 5 साल के लिए होता है। हम अपने सभी संकल्प को पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों से हमने बालाघाट में 31 सौ रूपये प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी करने का वादा किया हैं तो इसे भी पूरा किया जायेगा। चूंकि अभी हमने 24 सौ रूपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी करने का निर्णय किया। जिसमें केंद्र सरकार की समर्थन मूल्य 2275 रूपये व प्रदेश सरकार का 125 रूपये होगा देय होगा। सीएम मोहन ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के पेट में दर्द होता हैं,घोषणा पत्र को लेकर बरगलाने का कार्य कर रही है। जबकि पांच साल के लिये सरकार बनती हैं। हम अपने सभी घोषणा पत्र के संकल्प को पूरा करेगें। बता दें कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने X पर ट्वीट कर बजट से पहले जो वादा किया है, उसे निभाना पड़ेगा करके कहा है।
हम अपने सभी संकल्प को करेंगे पूरा, चुनावी घोषणा पत्र पर CM मोहन का बड़ा बयान

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 29, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश
You Might Also Like
Mohan Cabinet Meeting: शस्त्र पूजन के साथ मनाया जाएगा दशहरा; विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष खुद भरेंगे इनकम टैक्स, किसान ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर 25 सितंबर से पंजीकरण: 5 अक्टूबर को दमोह जिले के सिंग्रामपुर में होगी मंत्री परिषद की अगली बैठक
भोपाल ऐशबाग ROB घोटाला: CM मोहन यादव ने लिए एक्शन, 8 इंजीनियर निलंबित; डिज़ाइन एजेंसी ब्लैकलिस्ट!
