उज्जैन। उज्जैन में बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। भगवान महाकाल को रजत का त्रिपुण्ड त्रिनेत्र और बिलपत्र अर्पित कर भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर और आभूषणों से श्रृंगार किया गया। मस्तक पर तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी। फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।
भगवान महाकाल को रजत का त्रिपुण्ड त्रिनेत्र और बिलपत्र अर्पित
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 22, 2024
- Post category:देश
You Might Also Like
जस्टिस वर्मा के इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर पर बार एसोसिएशन ने जताई कड़ी आपत्ति, कहा- ‘हम कोई कूड़ादान नहीं!’; होली की रात जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से बरामद हुआ था 15 करोड़ कैश
Karnal: मुख्यमंत्री Nayab Saini ने Kejriwal को लक्षित किया, कहा- तुरंत उनके शब्दों के अनुसार त्याग दें