भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कई बड़ी सुविधाएं शुरू करने जा रही है। उपचार की 355 नई प्रक्रियाएं यानी प्रोसीजर जोड़ी जा रही हैं। जिसमें सिजेरियन डिलीवरी के समय बच्चेदानी निकालना, सेप्टिक शाक, फटे हुए पेट को बंद करना भी शामिल हैं। आयुष्मान योजना में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के उपचार की कई सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। इसका उद्देश्य प्रदेश की मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। इन्हें मिलाकर आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत शामिल पैकेज की संख्या 1952 हो जाएगी। वहीं 274 बीमारियों के उपचार की राशि में बढ़ोतरी की जा रही है। इसमें कैंसर से संबंधित 52, जनरल सर्जरी के 72, न्यूरो सर्जरी के 29, स्त्री और प्रसूति रोग के 21 और यूरोलॉजी के 83 पैकेज शामिल हैं। दरें बढ़ने का लाभ यह होगा कि अनुबंधित अस्पताल पैकेज की दर कम होने का बहाना बनाकर उपचार के लिए मना नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही रोगियों को अपने जेब से भी राशि नहीं देनी होगी। नए पैकेज व बढ़ी हुई दरें इस माह से लागू करने की तैयारी है। पहले अप्रैल में यह सुविधाएं बढ़ाई जानी थी, पर चुनाव आचार संहिता के चलते रोक दिया गया था।
आयुष्मान योजना में कैंसर, न्यूरोसर्जरी सहित इन बीमारियों के लिए अब मिलेगी ज्यादा राशि

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 12, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश / स्वास्थ्य
You Might Also Like
MP के पांढुर्णा का गोटमार मेला खून से फिर रंगा: दोपहर 3.20 बजे तक 488 लोग घायल, कलेक्टर ने लगाई धारा 144 लगाई!
32 साल तक रामलला की सेवा करने वाले पुजारी नहीं रहे: रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन, अयोध्या में शोक की लहर; ब्रेन हेमरेज के बाद लखनऊ में ली आखिरी सांस…
