जबलपुर। मध्यप्रदेश के हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को नोटिस जारी किया है। जबलपुर से कई नियमित फ्लाइट कैंसिल करने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। जबलपुर एयरपोर्ट पर 450 करोड रुपए खर्च होने के बाद भी सुविधाएं नहीं मिल रही है। जबलपुर से कई जगहों की रेगुलर फ्लाइट को निरस्त किया गया। नागरिक उपभोक्ता मंच की तरफ से रजत भार्गव ने याचिका लगाई है। जबलपुर से नियमित फ्लाइट रद्द होने के कारण विकास बाधित होने का हवाला दिया गया है। याचिका जबलपुर की नियमित फ्लाइट बंद कर ग्वालियर, इंदौर और भोपाल की फ्लाइट बढ़ाने की बात कही गई है। मामले में चार सप्ताह के अंदर हाईकोर्ट ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से जवाब मांगा है। जानकारी दिनेश उपाध्याय, याचिकाकर्ता के वकील ने दी।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को नोटिस जारी

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 1, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश
You Might Also Like
सतना में बसपा नेता शुभम साहू की पीट-पीटकर हत्या: 15 बदमाशों ने लाठियों से किया हमला, CCTV में कैद हुई घटना; दो दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ बसपा में शामिल हुआ था शुभम!
भोपाल से गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प: CM मोहन यादव ने कहा—”नशा खत्म करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी”, कार्यक्रम में सीएम ने दिल पर हाथ रखकर दिलाई शपथ; सुरक्षा पेंशन योजना राशि भी की ट्रांसफर!
