मुम्बई। सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुए फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को एक और शख्स को गिरफ्तार किया है। इस 5वें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है जिसका नाम मोहम्मद रफीक चौधरी है। सूत्रों के मुताबिक चौधरी ने इस मामले में गिरफ्तार दो शूटरों सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे जुटाने और सलमान के घर की रेकी करने में मदद की थी। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों को राजस्थान से मुंबई लेकर आ रही है। यहां आरोपियों को किला कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां पुलिस 5 दिन की कस्टडी की मांग कर सकती है। 14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। दो बाइक से आए हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए थे। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे।
सलमान के घर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से पकड़ा 5वां आरोपी
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 7, 2024
- Post category:मनोरंजन
You Might Also Like
क्या टूटने वाला है 22 साल पुराना रिश्ता? वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत के रिश्ते में दरार, पत्नी को किया अनफॉलो; सोशल मीडिया पर तलाक की अटकलें तेज …
आईपीएल के अवैध स्ट्रीमिंग केस में फंसी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया