उज्जैन। बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे कृषि उपज मंडी उज्जैन में स्थित कांग्रेस नेता झुझार सिंह सोलंकी के घर और दुकान में अचानक आग लग गई,आग घर के पीछे पड़े स्क्रैप से शुरू हुई जिसकी लपटे दूसरी मंजिल तक पहुंच गई।आगजनी की खबर लगते ही हड़कंप मच गई ,तत्काल आग की चपेट में आने वाले मकान के आसपास के रहवासी मकानों को खाली करवाया गया,वही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पड़ोसी राजेंद्र राठौर ने बताया की घर के पीछे स्क्रैप पड़ा था उसी में आग लगी जिसके कारण घर के ऊपरी मंजिल तक आग पहुंच गई,दमकल की टीम ने तत्काल आग पर काबू पाया।
उज्जैन में कांग्रेस नेता के घर लगी आग

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:April 25, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश
You Might Also Like
MP में विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से, मोहन सरकार कर सकती है अनुपूरक पेश; महज 5 दिन का होगा विधानसभा शीतकालीन सत्र
इंदौर के लिए किसी से भी झगड़ सकता हूं, चाहे मुख्यमंत्री ही क्यों न हों: कैलाश विजयवर्गीय; राऊ विधानसभा में 8 करोड़ की सड़क परियोजना का हुआ भूमिपूजन, विजयवर्गीय बोले- इंदौर मेरी आत्मा में बसता है!
