जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली लैंड करते ही फाउंडर अभिजीत दिपके बोले- तिरंगा लाना ना भूलें

You are currently viewing जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली लैंड करते ही फाउंडर अभिजीत दिपके बोले- तिरंगा लाना ना भूलें

NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज विरोध प्रदर्शन होगा. इसे कॉकरोच जनता पार्टी कर रही है. इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके शनिवार (6 जून) को सुबह अमेरिका के बोस्टन से दिल्ली पहुंचे. जैसे ही वे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बाहर निकले तो उनके हाथों में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की किताब थी. इसके साथ ही उन्होंने लोगों का अभिवादन किया.

CJP को प्रदर्शन की अनुमति मिली

अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी कि उन्हें प्रदर्शन की अनुमति मिल गई है. जंतर मंतर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रो में सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक नई दिल्ली क्षेत्र में 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. किसी भी अनहोनी से बचने के लिए प्रधानमंत्री आवास, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत कई मंत्रियों के आवास के बाहर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है.