अब उज्जैन के काल भैरव मंदिर में होंगे VIP दर्शन! श्रद्धालु लगा सकेंगे मदिरा भोग, जानें कितना पैसा खर्च करना होगा

You are currently viewing अब उज्जैन के काल भैरव मंदिर में होंगे VIP दर्शन! श्रद्धालु लगा सकेंगे मदिरा भोग, जानें कितना पैसा खर्च करना होगा

उज्जैन में स्थित प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में आज से वीआईपी दर्शन की व्यवस्था शुरू हो गई है. इससे श्रद्धालुओं को लंबी कतार में लगने से मुक्ति मिलेगी. इस व्यवस्था के लिए राशि तय की गई है. भक्त गर्भगृह में प्रवेश कर सकेंगे और बाबा को मदिरा भोग लगा सकेंगे.

हर दिन 50 से 60 हजार श्रद्धालु

हर दिन काल भैरव मंदिर में दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु आते हैं. महाकाल मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालु काल भैरव मंदिर भी जाते हैं. देश-विदेश से भक्त रोजाना यहां पहुंचते हैं. पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक हर रोज 50 से 60 हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं. एक अनुमान के अनुसार ये संख्या पर्व और त्योहार के समय बढ़कर एक लाख तक पहुंच जाती है. इस वजह से भीड़ बढ़ जाती है और लंबी कतार हो जाती है. श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है. प्रोटोकॉल दर्शन की मांग को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.

VIP दर्शन के लिए कितने रुपये देने होंगे?

मंदिर प्रशासन के मुताबिक वीआईपी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को 500 रुपये की रसीद कटानी होगी. जहां महाकाल मंदिर में वीआईपी दर्शन 200 रुपये में होते हैं. इससे 300 रुपये ज्यादा काल भैरव मंदिर में लगेंगे. अलग कतार से सीधे गर्भगृह पहुंचाया जाएगा.