29 गेंद पर 57 रन…कौन हैं सूर्यांश शेडगे, जिन्होंने 196 के स्ट्राइक रेट से कूटे रन, संभाली पंजाब की डूबती पारी

You are currently viewing 29 गेंद पर 57 रन…कौन हैं सूर्यांश शेडगे, जिन्होंने 196 के स्ट्राइक रेट से कूटे रन, संभाली पंजाब की डूबती पारी

आईपीएल 2026 में आए दिन एक नया सितारा चमक रहा है, और इस बार सुर्खियों में हैं पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान इस युवा बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की और शानदार अर्धशतक जड़ते हुए अपनी टीम को मुश्किल हालातों से निकाला.

कौन हैं सूर्यांश शेडगे

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे सूर्यांश शेडगे का जन्म 29 जनवरी 2003 को मुंबई में हुआ. सूर्यांश भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों में वह नाम हैं, जिनका नाम टी20 क्रिकेट के भरोसेमंद फिनिशर के रूप में लिया जाने लगा है. 23 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में 251.92 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर अपनी पहचान बनाई है.