उत्तर 24 परगना में TMC कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या, पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच सनसनी

You are currently viewing उत्तर 24 परगना में TMC कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या, पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच सनसनी

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. सभी दलों ने पूरे दमखम के साथ चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है. इसी बीच उत्तर 24 परगना जिले से एक टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या की खबर सामने आई है. आज गुरुवार को शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल, पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, हारोआ विधानसभा क्षेत्र के गंगनिया गांव के रहने वाले मोशियुर काजी (38) टीएमसी कार्यकर्ता थे. बुधवार की रात कुछ बाहर का काम होने की बात कहकर घर से निकले और वापस नहीं लौटे. गुरुवार की सुबह मीनाखान विधानसभा क्षेत्र के सोनापुकुर-शंकरपुर के झुझुरगाछा गांव में एक अज्ञात युवक के शव मिलने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही मोशियुर के भाई भी पहुंचे, तो देखकर हैरान रह गए. क्योंकि वह शव किसी और का नहीं, बल्कि मोशियुर का था.

शव मिलने से मचा हड़कंप

पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों ने सड़क के किनारे शव देखा तो सूचना दी. जब पुलिस की टीम ने मौक पर जाकर देखा, तो वह पहचान में ही नहीं आ रहा था, क्योंकि शव पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था. इसके अलावा शरीर पर धारदार हथियार के निशान भी थे. लाश मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी.