मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है. इस मामले में सीएम मोहन यादव ने संज्ञान लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इसके बाद दो अफसरों को निलंबित कर दिया गया है और एक अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. इसके साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि मरीजों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी. पेयजल के संक्रमित या दूषित होने के कारण नागरिकों का स्वास्थ्य बिगड़ने की स्थिति पर नजर रखने और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश यथासमय संबंधित अधिकारियों को दिए गए. भागीरथपुरा की घटना पर मुख्यमंत्री ने प्रभावितों के समुचित और गुणवत्तापूर्ण इलाज के निर्देश दिए हैं.
इंदौर में दूषित पानी से मौतों का आंकड़ा 8 पहुंचा, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता, सीएम ने दिए जांच के आदेश
- Post author:Shivendra Parmar
- Post published:December 31, 2025
- Post category:देश
You Might Also Like
कश्मीर में बड़े स्तर पर छापेमारी, आतंकी मूवमेंट का इनपुट मिलने के बाद हुई कार्रवाई: शहबाज शरीफ ने खुद किया खुलासा, नूर खान एयरबेस और कुछ अन्य इलाकों पर हुआ था हमला!
Global Investors Summit 2025: भोपाल में पीएम मोदी ने किया भव्य शुभारंभ, बोले – ‘मध्यप्रदेश उद्योग और नवाचार का भविष्य’; CM डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की One-to-One चर्चा, 25 फरवरी को अमित शाह करेंगे समापन