क्रिकेट की दुनिया में एक नया रोमांचक अध्याय शुरू होने वाला है. आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का 13वां एडिशन 30 सितंबर से शुरू होकर 2 नवंबर तक चलेगा. यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 34 दिनों में 31 रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे. बता दें, भारत चौथी बार इस आयोजन की मेजबानी कर रहा है. आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारत को मेजबान के तौर पर सीधी एंट्री मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका महिला चैंपियनशिप रैंकिंग के टॉप-5 से क्वालीफाई हुई हैं. इनके अलावा, पाकिस्तान और बांग्लादेश ने लाहौर में हुए क्वालीफायर के जरिए जगह बनाई है. ये टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा. ग्रुप स्टेज में हर टीम सात मैच खेलेगी, और टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.
महिला हिला क्रिकेट की दुनिया में एक नया रोमांचक अध्याय शुरू होने वाला है

- Post author:Shivendra Parmar
- Post published:September 30, 2025
- Post category:देश / स्पोर्ट्स
You Might Also Like
ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म को भारत में रिलीज की अनुमति नहीं, ‘The Voice of Hind Rajab’ पर CBFC ने क्यों लगाई रोक?
‘वोट चोरी’ आरोप पर चुनाव आयोग सख्त: EC बोला– बिना प्रमाण ‘वोट चोरी’ कहना करोड़ों मतदाताओं का अपमान, राहुल गांधी से कहा – सबूत दें या देश से माफी मांगें!
