दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जेड श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई है। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जेड श्रेणी की सीआरपीएफ सुरक्षा प्रदान कर दी है। इससे पहले, दिल्ली में बुधवार को साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी राजेश खिमजी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी राजेश को दिल्ली पुलिस ने देर रात दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका स्थित एक मजिस्ट्रेट के घर पर पेश किया गया। सूत्रों ने बताया कि आरोपी को तीस हजारी अदालत परिसर में किसी भी मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं किया गया।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा, आरोपी राजेश को पांच दिन की पुलिस रिमांड
- Post author:Shivendra Parmar
- Post published:August 21, 2025
- Post category:देश
You Might Also Like
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए नामित किए 4 प्रतिष्ठित सदस्य, उज्ज्वल निकम प्रमुख चेहरा; हर्षवर्धन श्रृंगला, मीनाक्षी जैन और सदानंदन मास्टर भी लिस्ट में शामिल!
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: 265 मौतों के बीच मिला ‘अखंड’ भगवद गीता का ग्रंथ,मलबे में चमत्कार ने सबको किया स्तब्ध; सिर्फ एक यात्री बचा!